फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   How much work of Manduri Airport is done, now every Wednesday, the Special Secretary of CM will review

मंदूरी एयरपोर्ट का कितना हुआ काम, अब हर बुधवार सीएम के विशेष सचिव करेंगे समीक्षा

Tue, 06 Oct 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
How much work of Manduri Airport is done, now every Wednesday, the Special Secretary of CM will review
मंदुरी एयरर्पोट का रन-वे - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित हवाई अड्डों पर हो रहे कार्यों की अब हर बुधवार को समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह अब समीक्षा के माध्यम से कार्यों पर सीधे नजर रखेंगे। इसके लिए सभी संबंधित डीएम और अधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी गई है। शासन के पत्र के अनुसार जनपदों में तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में बदलने का काम पूरा हो चुका है। कुछ दिनों पहले शासन के निर्देश पर बाबतपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आकाशदीप माथुर के नेतृत्व में आई टीम ने राजकीय निर्माण निगम और मुख्य राजस्व अधिकारी के साथ ही 59 बिंदुओं पर हवाई अड्डे पर अब तक हुए कार्यों की जांच की थी। टीम ने अब तक किए गए 90 फीसदी कार्यों से अपनी संतुष्टि जताई थी। डायरेक्टर ने बताया कि उड़ान के लिए रन-वे तैयार है। क्लीयरेंस होते ही शासन की ओर से उड़ान पर निर्णय लिया जा सकेगा। जो कमियां थी उसे चिह्नित किया गया है। उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही जल्द ही डीजीसीए की टीम के विजिट कर अपना क्लीयरेंस देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर चुके हैं। इसके लिए जल्द से जल्द उड़ान शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब शासन की ओर से हर बुधवार को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग की अध्यक्षता में समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में स्थानीय अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। स्थानीय स्तर पर डीएम की ओर से तय किए गए नोडल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही डीपीआर की डिटेल और प्रगति के साथ कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर भी शामिल होंगे। नोडल अधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार बैठक की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed