फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hospital found illegal during investigation, sealed

Azamgarh News: जांच में अवैध मिला अस्पताल, सील

Wed, 09 Oct 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Hospital found illegal during investigation, sealed
बलरामपुर। बरदह के जीवली ठेकमा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने जांच में अवैध मिलने पर अड़गड़ानंद जच्चा बच्चा अस्पताल को सीज कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध अस्पताल व पैथालॉजी सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। वह शटर बंद कर फरार हो गए। बाजार में सन्नाटा रहा। बरदह के जीवली स्थित अड़गड़ानंद जच्चा बच्चा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। जिसे लेकर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। शिकायत मिलने पर स्वास्थय विभाग की टीम जांच के लिए गई। जांच टीम में एसीएमओ डाॅ. अरविंद चौधरी, एसीएमओ डाॅ. अविनाश झा व ठेकमा प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. ज्ञानेंद्र मिश्रा शामिल रहे। टीम ने गुरु अगड़ानंद जन सेवा केंद्र जच्चा बच्चा हड्डी अस्पताल की जांच की। इस दौरान अस्पताल अवैध पाया गया। अस्पताल चारो तरफ से खुला था। इसलिए ओटी और लेबल रूम सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed