{"_id":"6116b04e8ebc3edf87535415","slug":"honorarium-not-received-for-three-months-warning-of-strike-azamgarh-news-vns6059530106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला मानदेय, हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला मानदेय, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। तीन माह से बकाया मानदेय न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को संविदा कर्मचारियों ने विद्युत विभाग फूलपुर के अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि भुगतान जल्द न हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
संविदा कर्मचारी संतोष पाल और मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि ओरियन कंपनी द्वारा सभी कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं। कई बार कंपनी के अधिकारियों से बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे संविदा कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहम्मद इस्लाम, शैलेश, संतोष, शिव कुमार, नारद, सुशील कुमार, फूलचंद, प्रमोद, अरविंद, जियालाल, वीरेंद्र, राजमन व अरशद आदि मौजूद थे।
वहीं जेई निखिल शेखर ने बताया कि संविदा कर्मचारियों के बकाया मानदेय के भुगतान के संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।