फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Honorarium not paid for eight months, resentment

आठ माह से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान, आक्रोश

Tue, 09 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Honorarium not paid for eight months, resentment
आजमगढ़। आठ माह से मानदेय का भुगतान न होने से नगर पालिका के जलकल विभाग के संविदाकर्मी आंदोलित हो गए है। मंगलवार को जलकल विभाग के संविदा कर्मियों ने ईपीएफ, मानदेय, जैम पोर्टल पर पंजीकरण आदि को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात किया और पत्रक सौंप जलकल विभाग के गड़बड़ झाले की जांच करा कार्रवाई किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

पत्रक में कर्मचारियों ने बताया कि नपा आजमगढ़ में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रुप में जलकल विभाग में 15-20 वर्ष से वे कार्यरत है। कोरोना काल में प्रति दिन ड्यूटी किया गया। इसके बाद भी अप्रैल से लेकर आज तक आठ माह का मानदेय नहीं मिल पाया है। यही नहीं शासन के निर्देश के बावजूद भी दशहरा और दीपावली त्यौहार पर भी नगर पालिका द्वारा मानदेय नहीं दिया गया। बताया कि 18 दिसंबर 2019 के शासनादेश के अनुपालन में जिले के ज्यादातर नगर पालिका, नगर पंचायतों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नाम जेम पोर्टल पर पंजीकृत कर दिया गया है। लेकिन नगर पालिका आजमगढ़ के जलकल और प्रकाश विभाग के कर्मचारियों पंजीकरण जैम पोर्टल पर नहीं किया जा रहा है। इस मामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की गई। जिसका निस्तरण उपजिलाधिकारी सदर/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा चार अप्रैल 21 को सेवा प्रदाता को ईपीएफ और बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने का निर्देश देते हुए जल्द से जल्द जैम पोर्टल पर पंजीकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी आज तक कर्मचारियों का पंजीकरण नहीं किया गया। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि हम कर्मचारियों का मानदेय मात्र 4500 मिलता है। नगर पालिका परिषद कर्मचारियों का मानदेय और ईपीएफ रोककर घोटाला करना चाहता है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से ईपीएफ और मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग किया। इस मौके पर बालचंद यादव, राम बहादुर यादव, हरिनाथ यादव, पप्पू यादव, चंद्रेश यादव, राम दयाल, घनश्याम यादव, वीरेंद्र यादव, हरेंद्र प्रताप यादव, जय प्रकाश गौतम, मुख्तार अहमद, विजय कुमार गौतम, जमुना प्रसाद यादव, राहुल सिंह, दिनेश यादव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed