फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Honor Killing: Mother-daughter murdered married woman with ax and hammer

आजमगढ़ में किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर की बड़ी बहन की हत्या, बनाया ऐसा सीन कि पलट गया मामला, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 08 May 2020 12:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 12:08 PM IST
Honor Killing: Mother-daughter murdered married woman with ax and hammer
muder

आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक किशोरी ने बृहस्पतिवार देर रात प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन की  कुल्हाड़ी और हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद घर पर ऐसा सीन बनाया कि पिता ने मां और बेटी को ही विवाहिता का हत्यारोपी मान लिया। थाने में दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया।



पुलिस की पूछताछ में मामला खुला तो मुकदमे से मां का नाम निकाल कर प्रेमी का नाम शामिल किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की बड़ी बेटी  (28) की शादी बिलरियागंज निवासी युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। बेटी मायके में ही रहती थी।


बृहस्पतिवार रात 12 बजे के करीब उसकी उसी के कमरे में हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। दिन में 11 बजे एसपी ग्रामीण एनपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि  छोटी बहन ने ही गांव निवासी अपने प्रेमी संदीप के साथ मिलकर बड़ी बहन की हत्या कर दी थी। क्योंकि बड़ी बहन इस प्रेम प्रसंग का विरोध करती थी। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि प्रेमी संदीप और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मां को जल्द ही छोड़ दिया जाएगा।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed