फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Home quarantined youth reached district hospital

होम क्वारंटीन किया गया युवक पहुंचा जिला अस्पताल, मचा हड़कंप

Fri, 08 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Home quarantined youth reached district hospital
आजमगढ़। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुम्बई से लौटने के बाद होम क्वारंटीन किया गया गया युवक नशे में छत से गिर कर घायल होकर वहां पहुंच गया। होम क्वारंटीन के घायलावस्था में इंमरजेंसी में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी वार्ड में तैनात कर्मचारी तत्काल बाहर निकल पड़े। बिना इलाज के लिए युवक को हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव का रहने वाला एक युवक एक दिन पूर्व ही मुम्बई से लौटा था और होम क्वारंटीन था। गुरुवार की रात वह नशे में धुत होकर छत पर चढ़ा और नशे के चलते छत से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गया। वहां तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों को जब इस बात की जानकारी हुई कि युवक मुम्बई से लौटा है और होम क्वारंटीन था तो वहां हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड के बाहर हो गए और घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज करने के बजाए उसे हॉयर सेंटर के लिए तत्काल रेफर कर दिया गया। इसे लेकर घंटे भर तक अस्पताल परिसर व इमरजेंसी में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

युवक की हालत अत्यंत गंभीर थी। ऐसा नहीं है कि डॉक्टर ने उसे देखा नहीं। डॉ. वीके श्रीवास्तव ने उसे देखा और न्यूरो की समस्या देख कर उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोरोना संक्रमण की कोई बात नहीं थी लेकिन युवक मुंबई से लौटा था, जिसके चलते कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति जरूर उत्पन्न हो गई थी। - डॉ. एसकेजी सिंह, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed