फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Home Minister and CM will land in SKP

Azamgarh News: एसकेपी में उतरेगा गृहमंत्री और सीएम का उड़नखटोला

Tue, 04 Apr 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Home Minister and CM will land in SKP
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी के सात अप्रैल के जनपद आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आईटीआई मैदान में जनसभा स्थल भी तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही हरिहर में होने वाले संगीत महाविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जनपद में सात अप्रैल को आ रहे गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। नगर के आराजीबाग क्षेत्र स्थित एसकेपी इंटर कालेज परिसर में हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। जहां पर हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से दोनों लोग सीधे हरिहरपुर गांव जाएंगे। जहां उनके द्वारा संगीत महाविद्यालय के निर्माण के लिए शिला पूजन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद वहां से वह दोनों नेता सीधे आईटीआई मैदान आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। मातहतों को वहां जो भी कमियां दिख रही हैं उसे दूर करने का निर्देश दिया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed