फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Homage paid to martyr Ramsamuzh with simplicity

सादगी के साथ दी गई शहीद रामसमुझ को श्रद्धांजलि

Sun, 30 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Homage paid to martyr Ramsamuzh with simplicity
सगड़ी में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देते पिता राजनाथ यादव, भाई प्रमो - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। नत्थूपुर अंजान शहीद स्थित शहीद पार्क में रविवार को कारगिल शहीद रामसमुझ यादव का शहादत दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस बार शहीद मेला नहीं लगा।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी के साथ करगिल शहीद रामसमुझ यादव के मूर्ति के पास दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शहीद के पिता राजनाथ यादव, छोटे भाई प्रमोद यादव, भतीजा अभय यादव, अभिनव यादव, भतीजी कशिश, आराध्या, पंकज यादव, मामा रामवृक्ष यादव, तीरथ यादव, रामप्रसाद यादव, निरंजन यादव, नीरज यादव, राकेश यादव, बालचंद कुशवाहा, ठाकरे फिल्म के गीतकार लेखक मनोज यादव, चंद्रभान यादव, हरिश्चंद्र यादव, पुजारी आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी कारगिल शहीद रामसमुझ यादव का जन्म 30 अगस्त 1977 को सगड़ी के नत्थूपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।
विज्ञापन

1997 में वाराणसी आर्मी में भर्ती हुए। इनकी जॉइनिंग 13 कुमाऊं रेजीमेंट में हुई तथा पहली पोस्टिंग सियाचिन ग्लेशियर में की गई। तीन महीने बाद सियाचिन ग्लेशियर से नीचे आने के बाद 1999 में कारगिल जंग शुरु हो गई जहां इनकी पल्टन को कारगिल युद्ध में भेज दिया गया। यहां उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से कड़ा मुकाबला किया और जंग में लड़ते हुए 30 अगस्त 1999 को शहीद हो गए। उनकी याद में नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में 30 अगस्त को शहादत दिवस पर शहीद मेला लगता है। कोविड -19 के चलते वर्षों की परंपरा टूटी और इस बार शहीद मेला नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जांच कर बांटा गया मास्क
सगड़ी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सगड़ी के नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धांजलि देने आए लोगों के जांच की पूरी व्यवस्था की गई थी। मुख्य गेट पर ही वालंटियर लगाए गए थे। जो हर आने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उनके हाथों को सैनिटाइज करा रहे थे। इसके बाद लोगों में मास्क का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed