फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holi Panchayat regarding Holika resolved after years Deputy Tehsildar issued instructions land marked

Holi: होलिका को लेकर पंचायत...वर्षों बाद निकला समाधान, नायब तहसीलदार ने दिए निर्देश; जमीन होगी चिह्नित

Fri, 27 Feb 2026 10:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 10:58 PM IST
सार

Azamgarh News: होलिका दहन को लेकर आजमगढ़ के एक गांव में वर्षों से विवाद चला आ रहा है। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर समाधान कर दिया।

विज्ञापन
Holi Panchayat regarding Holika resolved after years Deputy Tehsildar issued instructions land marked
होलिका दहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Holika Dahan: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर के पुरवा भतखोरी गांव में होलिका दहन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इसे सुलझाने के लिए पुलिस और राजस्व टीम ने पंचायत की। ग्राम प्रधान जयराम सिंह पटेल, नायब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने विवादित भूमि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने निर्देश दिए कि ग्राम सभा की बैठक बुलाकर बंजर भूमि चिह्नित की जाए और राजस्व अभिलेख में होलिका दहन के नाम से अंकित किया जाए। इस वर्ष परंपरागत तरीके से वही स्थान उपयोग में लाया जाएगा। जमीन चिह्नित होने के बाद अगले वर्ष अन्यत्र होलिका जलाने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने चेतावनी दी कि होलिका दहन के दौरान शराब पीने, फूहड़ जोगीरा या गाली-गलौज करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता को बिजली तार हटाने के निर्देश भी दिए गए। मौके पर बीट एसआई मुन्ना लाल यादव को कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी, राजस्व निरीक्षक सरजू शर्मा, लेखपाल भैरव साहनी और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर डीजे व जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बरदह थाना परिसर व ठेकमा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया। एसडीएम दिव्या सिकरवार और सीओ भूपेश कुमार पांडे ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। 

एसडीएम ने कहा कि कहीं भी डीजे नहीं बजेगा और न ही कोई जुलूस निकाला जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर अजीत कुशवाहा, राजबहादुर, प्रधान मुन्ना, जितेंद्र राय, सुजीत कुमार उर्फ छोटू, विजय यादव, शरद राय, सूर्यभान राय आदि मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर साझा की भ्रामक खबरें तो कार्रवाई : सीओ
पवई थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी पर्व होली, रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने की अपील की गई। अध्यक्षता करते हुए सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा न करें, अन्यथा कार्रवाई हो सकती है। बैठक में प्रमोद यादव, देवेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, सुभाष सिंह, मो. अजहर, मो. हसन, मो. अकील आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed