{"_id":"30aa136925bd3e89cb0c6ce223a7dbae","slug":"hitting-ax-murder-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से प्रहार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से प्रहार कर युवक की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव में शनिवार की रात मां-बेटे ने एक युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी मां के मुताबिक मृत युवक रिंकू उनकी पुत्री को परेशान करता था। शादी के बाद भी वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। घटना के समय वह उनके घर आकर पुत्री को ससुराल से बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। धमकाने के लिए उसने पिस्टल भी निकाल ली थी।
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मारे गए युवक के पास से पिस्टल बरामद होने पर उसके विरुद्ध कोतवाली में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृत युवक रिंकू मौर्य (27) फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव निवासी राजाराम का पुत्र था। कोतवाली प्रभारी फूलपुर राजीव प्रताप सिंह की माने तो वह मनबढ़ किस्म का था। उसकी निगाह गांव की युवती पर थी। इस बीच युवती की मां गुलईची देवी ने अपनी पुत्री की शादी कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद भी रिंकू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह युवती को वापस बुलाने के लिए उसके घरवालों पर दबाव बनाता था। इस मामले में पंचायत भी हुई पर थी। शनिवार की रात रिंकू पिस्टल लेकर मां गुलईचा देवी और उनके पुत्र मनोज को धमकाने लगा।
मामला हद से गुजरा तो गुलईची देवी और मनोज ने रिंकू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ हत्यारोपी मां और बेटा से बातचीत की। मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मां-बेटे को गिरफ्तार कर थाने लाई।
मृत युवक की मां कौशल्या देवी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृत युवक अपराधी किस्म का था। उसकी कमर से पिस्टल बरामद होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।