फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hit and run in azamgarh car trampled innocent girl who playing outside house villagers chased and caught driver

हिट एंड रन: आजमगढ़ में घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने रौंदा, ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को दबोचा

Sun, 12 Dec 2021 02:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Dec 2021 02:48 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी लढिया गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
hit and run in azamgarh car trampled innocent girl who playing outside house villagers chased and caught  driver
चाईबासा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

घर के सामने खेल रही बच्ची को बेकाबू कार ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी लढिया गांव की है। बच्ची को रौंदने वाली वाली कार को स्थानीय लोगों ने पीछा कर नई बाजार दोहरीघाट से पकड़ लिया।

विज्ञापन


जमीन हरखोरी लढ़िया गांव निवासी वीरेंद्र चौहान की आठ वर्षीया पुत्री रिया चौहान रविवार सुबह लगभग दस बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में रिया की मौके पर ही मौत हो गई। इधर हादसे के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर कार समेत दोहरीघाट से दबोच लिया।
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक बहन दो भाई में सबसे बड़ी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed