{"_id":"67feaa8f2f731c83720c2cd4","slug":"high-tension-wire-and-pole-not-removed-from-women-degree-college-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-130159-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महिला डिग्री कॉलेज से नहीं हटा हाईटेंशन तार और खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महिला डिग्री कॉलेज से नहीं हटा हाईटेंशन तार और खंभा
विज्ञापन
आजमगढ़। मिर्जापुर ब्लाॅक के बस्ती गांव में 9.45 करोड़ की लागत से राजकीय महिला डिग्री काॅलेज बनकर तैयार है। इसी माह उच्च शिक्षा विभाग को हैंडओवर होगा, लेकिन बिजली निगम की लापरवाही से कॉलेज परिसर से हाईटेंशन तार, खंभा नहीं हट सका।
अल्पसंख्यक बहुल्य क्षेत्र की बेटियों को पास में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस्ती गांव में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कॉलेज बनाने की मंजूरी मिली थी। कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस ने कॉलेज का निर्माण पूरा किया। बिजली, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों की टीम तकनीकी जांच भी कर चुकी है।
इसी माह यह कॉलेज अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग को हैंडओवर हो जाएगा, लेकिन बिजली निगम की लापरवाही के कारण काॅलेज परिसर से हाईटेंशन तार, खंभा अभी तक नहीं हट सका है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक विभाग ने तार, खंभा को परिसर से हटाने के लिए विद्युत वितरण खंड चतुर्थ फूलपुर के अधिशासी अभियंता को तीन माह पूर्व पत्र भेजा गया था। तार, खंभा हटाना तो दूर की बात अधिशासी अभियंता ने अभी तक एस्टीमेट ही बनाकर नहीं दिया। इसके बाद अल्पसंख्यक विभाग ने कई बार रिमाइंडर भी भेजा लेकिन कुछ नहीं हुआ।
बस्ती में बने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के बाहर से हाईटेंशन तार ले जाने के लिए स्टीमेट बन चुका है। इसको स्वीकृति के लिए एमडी वाराणसी के पास भेजा गया है। वहां से आने के बाद जिस विभाग से बजट मिलेगा उस विभाग को स्टीमेट भेजा जाएगा। - शिवानंद सिंह, एसडीओ विद्युत विभाग।