फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heavy rain somewhere, somewhere dry

कहीं झमाझम बरसे, कहीं ललचा गए

Tue, 21 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain somewhere, somewhere dry
बार‌िश से भरा पानी
 जौनपुर और वाराणसी की सीमा से सटे जिले के कुछ स्थानों पर सोमवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में दो बजे बदली छा गई लेकिन बारिश नहीं हुई और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



जहां मानसून के आने का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं जौनपुर और वाराणसी सीमा सटे जनपद के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण आमजन ने गर्मी से राहत महसूस की। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। किसान अब मंगलवार से दलहनी फसलों की बुआई में जुटेंगे। जनपद सीमा से सटे क्षेत्रों में हुई बारिश का असर नगर क्षेत्र में भी देखने को मिला नगर क्षेत्र में भी बादल छाए रहे, गरजते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन



 कुछ देर के लिए ही सही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार सोमवार की शाम हुई झमाझम बारिश से सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया जिसके कारण बिंद्राबाजार-मेंहनगर मार्ग पर चलना दूभर हो गया। सड़कों के किनारे बने गड्ढ़ों में भी पानी भर गया। लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। क्षेत्र लालगंज, देवगांव, ठेकमा, बरदह आदि स्थानों पर तेज बारिश  हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से धान की खेती को नई जान मिल गई है। नर्सरी के लिए पानी सोने की तरह बरसा है। आषाढ़ के एक दिन पहले ही दस्तक देकर मानसून ने दो साल से मायूस किसानों को आशा से लबालब कर दिया है। यह सही है कि पहली बारिश की सोंधी खुशबू ने उमस से राहत दी लेकिन शहर के तमाम इलाकों में लोग जल भराव की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed