फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health education officer stopped salary

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका गया

Tue, 03 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Health education officer stopped salary
फूलपुर तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम की उपस्थिति में पांच मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान तहसील भवन निर्माण में मानक की अनदेखी की वकीलों की शिकायत पर डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। बाद में डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहीं जननी सुरक्षा योजना के चेकों का भुगतान लाभार्थियों को न होने पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

तहसील दिवस पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आने की सूचना पर फरियादियों की भारी भीड़ रही। इस दौरान 54 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया।

राजस्व विभाग के 36, शिक्षा विभाग के 32, पुलिस विभाग के छह सहित अन्य विभागों से संबंधित 16 मामले आए। इस दौरान तहसील के वकीलों ने तहसील भवन के निर्माण में घटिया सामान के प्रयोग की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसकी डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएम ने प्रयोग की जा रही ईट को आपस में टकराकर देखा, ईट मानक के अनुरूप पाया। वहीं अन्य निर्माण समाग्री भी मानक के मिले।

इसके बाद जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर पहुंचे, जहां मौके पर उपस्थित कई चिकित्सकों को बिना यूनिफार्म में देख भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed