फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Guru Gobind Singh's Prakash Parv celebrated with pomp

Azamgarh News: धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व

Mon, 06 Jan 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's Prakash Parv celebrated with pomp
आजमगढ/ निजामाबाद। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों में अरदास पाठ हुआ। भक्तों में कड़ाह प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शहर के पुरानी कोतवाली स्थित श्री गुरु ग्रंथ जी महाराज कटरा में सरदार रमेश सिंह ने अरदास पाठ किया। सुबह से ही सबद कीर्तन चलता रहा। इस दौरान राजेश सिंह, राकेश सिंह और दीपक सिंह ने भक्तों में कड़ाह प्रसाद वितरित किया। विनायक सिंह सरदार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह दार्शनिक और योद्धा थे।
विज्ञापन

निजामाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण पादुका दर्शन के लिए रखी गई है। गुरुद्वारा को झालरों से सजाया गया था। सुबह 10 बजे से अरदास के साथ पाठ प्रारंभ हुआ और दोपहर बाद सिख संगतों को प्रसाद दिया गया। आए हुए सिख संतों का ग्रंथी जगदीश सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जत्थेदार सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, रमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव मनाया गया
आजमगढ़। शहर के श्री सुंदर गुरुद्वारा मातबरगंज में प्रकाशोत्सव मनाया गया। सहज पाठ की समाप्ति के बाद कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सबद कीर्तन प्रारंभ हुआ। इसमें ज्ञानी सुनील सिंह, हरविंदर सिंह के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी सहभागिता निभाई। सबद कीर्तन में सेवा करने वाले बच्चों को सुंदर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुरस्कृत भी किया। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख अरदास की गई। गुरु के लंगर में सभी धर्म के लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed