फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gurmantra to enable Mandal in-charge and strengthen booths

मंडल प्रभारियों को सक्षम बनने और बूथों को मजबूत करने का दिया गुरुमंत्र

Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gurmantra to enable Mandal in-charge and strengthen booths
शहर के मड़या स्थित एक होटल के सभागार में भाजपा के मंडल प्रभारियों के बैठक को संबोधित करते सुनील ब? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा के मंडल प्रभारियों-जिला पदाधिकारियों का दो शिफ्टों में प्रशिक्षण मंगलवार को शहर के रैदोपुर स्थित एक होटल के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, विशिष्ट अतिथि सहप्रभारी सुनील ओझा और सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने मंडल प्रभारियों को अपना कार्यक्रम तय कर उसे सक्षम रूप से लागू करने और जिला पदाधिकारियों को बूथों को मजबूत करने के लिए गुरुमंत्र दिया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश महामंत्री का ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सत्येंद्र राय, निखिल राय, बृजेश यादव, पुरुषोत्तम सिंह, अजय सिंह, पप्पू कुमार, प्रेम नारायण पांडेय, अरविंद राय आदि शामिल रहे। मुख्य वक्ता सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठन में सादगी बनाए रखने का संकल्प दिया। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप कार्यकर्ता आचरण करें और संगठन की आचार संहिता के अनुरूप आचरण करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि मंडल, सेक्टर और बूथों को मजबूत करने के लिए मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। सभी मंडलों को सक्षम बनाना है। हर बूथ पर पहले से छह कार्यक्रम निर्धारित है। मंडल प्रभारी अपने कार्यक्रम स्वयं भी निर्धारित कर उसे लागू कराए। इसी के साथ ही जिला पदाधिकारी जिनको सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो बूथों को मजबूत करें।
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखे कि ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़े और ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। संगठन के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि बूथों पर बैठक कर जीवंत संपर्क स्थापित करें। संगठन के सभी अंग समुचित कार्य करेंगे तो पार्टी की रीति और नीति को आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक ले जाने और अपने कार्यों को नियमित समीक्षा करने का संदेश दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहजानंद राय ने किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल, बजरंगी सिंह, देवेन्द्र यादव, सुनील राय, विनोद, सुनीता श्रीवास्तव, धु्रव सिंह, ऋषिकांत राय, जयप्रकाश, प्रेमप्रकाश राय, विनोद राय, अखिलेश मिश्र गुड्डू, माला द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा ने बताईं समस्याएं
आजमगढ़। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर संचिता बनर्जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सुनील बंसल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महलिाओं की समस्याओं से अवगत कराया। सविता सोनकर, बबीता जसराज सरिया, मंजू श्रीवास्तव, अलका सिंह, अमित लता सिंह, माधुरी दुबे, शालिनी अस्थाना, कुसुमलता बौद्ध, किरण बिंद, अनीता श्रीवास्तव, मिथिलेश पांडे, सुमन सिंह थीं।

कई स्थानों पर हुआ स्वागत
बिंद्रा बाजार। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आजमगढ़ आगमन पर मोहम्मदपुर में बाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रमोद श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, अवधेश चौहान, अरविंद यादव, लालजी पटेल, शिवबचन यादव, रामचंद्र मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed