फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gurbani and Shabad Kirtan went on on the last day of Jod Mela

जोड़ मेले के आखिरी दिन भी गूंजी गुरबाणी व चला शबद कीर्तन

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gurbani and Shabad Kirtan went on on the last day of Jod Mela
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के गुरु द्वारा चरण पादुका साहिब में आयोजित तीन दिवसी सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले के अंतिम दिन श्रद्घालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ था। वहीं जोड़ मेले में गुरवाणी और शबद कीर्तन निरंतर जारी। इस दौरान लोगों ने चरण पादुका साहिब में मत्था टेकने के साथ लंगर जमकर प्रसाद छका।
विज्ञापन

नगर पंचायत निजामाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चल रहे तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले में रविवार को अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता के साथ संपन्न हो गया। कीर्तन दरबार और कथा प्रवचन के साथ अनेक पंथक विद्वान प्रचारक द्वारा अपनी बातों को सबके सामने रखकर पूरे हर्षोल्लास के साथ तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के दीवान हाल में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर श्रद्घालुओं ने अपने परिवार की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। पूरे गुरुद्वारे माला फूल से सजाया गया था गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने चरण पादुका साहिब के सामने मत्था टेक रहे थे। इसके बाद लोगों ने वहां चल रहे लंगर का आनंद उठाया। रविवार को अंतिम दिन एसडीएम निजामाबाद,तहसीलदार निजामाबाद, थाना प्रभारी निजामाबाद, अधिशासी अधिकारी ने पहुंचकर मत्था टेका। आगरा से आए संत बाबा प्रीतम सिंह की देखरेख में और अध्यक्षता में तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम का संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी जनता के पूर्ण सहयोग गुरुद्वारे को प्राप्त होता है और प्रत्येक वर्ष सालाना महान गुरमत समागम हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ आकर मत्था टेककर मनोकामना पूर्ण करते हैं। दीवान हाल में लगातार चल रहे शब्द कीर्तन में पहुंचे संगत गुरु वाणी सुनकर निहाल हो रहे थे ऽजो बोले सोनिहाल सतश्री कॉलऽ का नारा लगातार चल रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में जत्थेदार सतनाम सिंह, जगदीश सिंह सलूजा, जसवीर सिंह, सोनी बनारस, जसप्रीत सिंह इलाहाबाद, जगवीर सिंह बस्ती, अवतार सिंह रायबरेली, रंजीत सिंह बंटी जालंधर, जसपाल सिंह गोरखपुर, रानू, विजय सोनकर, संजय गुप्ता, ईओ प्रहलाद पांडेय ने अपना सहयोग दिया।

गुरुद्वारे के बाहर सजी थी दुकानें
निजामाबाद। गुरुद्वारे के बाहर निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी का स्टाल लगाया गया था। जगह-जगह चाट फुलकी और खिलौनों की दुकानें सजाई गई थी। खरीदारी करने वालों की अपार भीड़ देखी गई। सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed