फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Groom's murder case can be related to the girl's side

लड़की पक्ष से जुड़ा हो सकता है दुल्हे की हत्या का मामला

Wed, 05 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Groom's murder case can be related to the girl's side
आजमगढ़/लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर तिराहे पर मंगलवार की रात दुल्हे की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। इसमें प्रमुख रूप से मामला प्रेम प्रपंच और लड़की पक्ष से जुड़ा होने की भी संभावना सीओ लालगंज जता रहे है। हत्यारों की गिरफ्तारी के पूर्व कुछ भी साफ-साफ कहने से पुलिस व लोग बच रहे है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी सुमित पुत्र हरिश्चंद्र की बारात मंगलवार की देर शाम लालगंज जा रही थी। अभी बारात मसीरपुर मोड़ पर ही पहुंची थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने दुल्हा सुमित को गोली मार दी। दुल्हे को गोली लगते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दुल्हे को मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन डॉक्टरों की बात मानने को तैयार नहीं थे और जम कर हंगामा काटा। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत कराया और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को बीते 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सकी है। भाभी अंजली गुप्ता की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दुल्हे की हत्या को लेकर लोग दबे जुबान बहुत कुछ कह रहे है, लेकिन साफ-साफ कहने से बच रहे है। पुलिस वैसे तो कई बिंदुओं पर जांच कर रही है लेकिन मुख्य रुप से आशनाई व लड़की पक्ष से जुड़ा मामला होने की बात प्रमुखता से कह रही है। घटना के बाद से ही पुलिस महकमा हाथ पांव मार रहा है लेकिन नतीजा फिलहाल सिफर ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जांच में लगायी गई है पुलिस की चार टीम
आजमगढ़। दुल्हे की हत्या मामले में पुलिस महकमे ने चार टीम गठित किया है। अलग-अलग बिंदुओं पर टीम जांच कर रही है। महकमे का दावा है कि एक-दो दिन में ही घटना का अनावरण कर दिया जायेगा। वहीं कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मामला लड़की पक्ष से ही जुड़ा नजर आ रहा है। वैसे अन्य बिंदुुओं पर भी पुलिस की जांच चल रही है। घटना के जल्द अनावरण के लिए चार टीम बना कर लगायी गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में घटना का अनावरण हो जायेगा। अजय यादव, सीओ लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed