फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Grand mother 's philosophy overflow

मां के दर्शन को उमड़ा सैलाब

Sun, 25 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Grand mother 's philosophy overflow
कस्बे का ऐतिहासिक दशहरा मेला शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। लाइटें और झालरों की दुधिया रोशनी से पूरा कस्बा नहा उठा है। लोगों ने मां का दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


दशहरा पर्व के मद्देनजर कस्बे में लगा मेला एक दिन पूर्व ही शुरु हो गया था। शनिवार को मां के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं दूसरी तरफ पूजा कमेटियां द्वारा की गई सजावट से पूरा कस्बा दुधिया रोशनी से नहा उठा था। मुख्य मार्ग पर मेला होने के कारण दो किमी की दूरी तक जगमगाहट देखते ही बन रही थी। कस्बे में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए दोपहर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


शाम होते ही लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में कई कमेटियों द्वारा हनुमान और अन्य बहरूपियों का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बिलरियागंज कस्बे में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का लोगों ने दर्शन किय।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेले में महंगाई के बावजूद दूकानों पर खरीदारी को लोगों की भीड़ देखने को मिली। मेले में इस बार भी मिट्टी के खिलौने के बजाय चाइनिज आइटम बच्चों की पहली पसंद थी। वहीं बच्चों ने झूले का आंनद लिया। कई स्थानों पर महिलाओं की चैन भी उचक्कों ने उड़ा दी।


सुरक्षा व्यवस्था में इस बार अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही। बड़े वाहनों के लिए रूट डायर्वजन रहा। जबकि छोटे वाहन प्रवेश से दिक्कते आती रही। पुलिस ब्यवस्था काफी लचर रही। मेला संपन्न होने के साथ ही कमेटियां प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों में जुट गई। रविवार को कस्बे में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed