{"_id":"62094397a4cbc176c9451814","slug":"gram-panchayats-of-only-eight-blocks-connected-with-optical-fiber-azamgarh-news-vns63845924","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ीं सिर्फ आठ ब्लाकों की ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ीं सिर्फ आठ ब्लाकों की ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
शहर की तरह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को ब्राडबैंड की हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। जिले की कुल 1858 ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ना था लेकिन अभी सिर्फ आठ ब्लाकों की 682 ग्राम पंचायतों को ही इस सेवा से जोड़ा जा सका है। अभी 1176 ग्राम पंचायतों को इस योजना से जोड़ा जाना बाकी है।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने के लिए केबल बिछाया जा रहा है। पहले फेज का कार्य पूरा हो चुका है और आठ ब्लाकों की ग्राम पंचायतों को ब्राड बैंड से जोड़ा जा चुका है। शेष बची ग्राम पंचायतों को दूसरे फेज में ब्राड बैंड से जोड़ा जाएगा। सरकार का प्रयास है कि गांवों के पंचायत भवनों को इंटरनेट सेवा से लैस किया जाए ताकि ग्रामीण केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लिए गांव में ही आवेदन कर सकें और उनकी प्रगति के बारे में गांव के पंचायत भवनों से ही जानकारी मिले। इसके अलावा ग्रामीण आबादी को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कौशल, ई-कृषि, ई-वाणिज्य जैसी सेवाओं का लाभ लेने में हाईस्पीड इंटरनेट काफी मददगार साबित होगी। वैसे तो बीएसएनएल के साथ-साथ कई निजी कंपनियों की तरफ से सिमकार्ड के जरिए इंटरनेट सुविधा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही है। जनपद की कुल 1858 ग्राम पंचायतों को भी इस योजना से जोड़ना था लेकिन जनपद में अब तक सिर्फ आठ ब्लाकों की 682 ग्राम पंचायतों को ही इस सेवा से जोड़ा जा सका है। अभी जनपद की 1176 ग्राम पंचायतों को इस योजना से जोड़ा जाना शेष है। विभाग की मानें तो दूसरे फेज में इन शेष बची ग्राम पंचायतों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
अब तक ब्राडबैंड से जुड़ी ग्राम पंचायतें
ब्लाक ग्राम पंचायतें
लालगंज 92
मेंहनगर 83
पल्हनी 91
फूलपुर 89
सठियांव 85
महराजगंज 84
अतरौलिया 67
तहरबपुर 91
जनपद के आठ ब्लाकों की कुल 682 ग्राम पंचायतों को इस योजना के तहत डिजिटलीकरण का कार्य किया जा चुका है। जबकि 1176 ग्राम पंचायतें शेष हैं। इन्हें दूसरे फेेज में चयनित कर डिजिटल सेवा से जोड़ा जाएगा।-केबी सिंह, कंसल्टेंट बीएसएनएल।