फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government contracts illegal liquor recovered

सरकारी ठेके से अवैध शराब बरामद

Tue, 02 Jun 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Government contracts illegal liquor recovered
आजमगढ़। पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने जहानागंज और तरवां थानाक्षेत्र में देशी शराब की आठ सरकारी दूकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद कर आठ सेल्समैनों को गिरफ्तार कर लिया। दूकान मालिक फरार हो गए। पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को एसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि यहां तैयार अवैध शराब आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर आदि जिलों में सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जहानागंज और तरवां थानाक्षेत्र में देशी शराब की चार-चार दूकानों पर छापा मारा गया। अवैध शराब के साथ इन दूकानों के सेल्समैन जहानागंज थाने के धरमपुर गांव निवासी नागेंद्र पांडेय, लहुराडीह गांव निवासी केदार यादव, किशुनपुर गांव के बृजेश सिंह तथा गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के बनकटा गांव निवासी ओंकार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तरवां थानाक्षेत्र की दूकानों से सेल्समैन अमुवां गांव निवासी यशवंत सिंह, गंजोर गांव निवासी अमर बहादुर, धनहरी गांव निवासी रमेश यादव और शहर कोतवाली के अनंतपुरा मुहल्ला निवासी आनंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुल 16 टीमों ने छापेमारी की। इन दूकानों से विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब बेची जा रही थी। दूकान मालिकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
फैजाबाद के शीरे से बनाते थे शराब
एसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जिन दूकानों पर अवैध शराब की बिक्री करवाई जा रही थी, उनमें से ज्यादातर दूकानें जेल में बंद माफियाओं की हैं, जो उनके रिश्तेदारों के नाम पर चल रही है। ये लोग फैजाबाद जिले से शीरा लाकर यहां शराब तैयार कर आसपास सप्लाई करते थे। कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में बोतल, ढक्कन  और लेबल तैयार करना एक आदमी के वश की बात नहीं है। इसमें कोई गिरोह जुड़ा है। ऐसे में पुलिस बाटल, लेबल, ढक्कन आदि उपलब्ध कराने वालों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed