फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls dominate the sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं का रहा दबदबा

Mon, 23 Nov 2020 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Girls dominate the sports competition
मेंहनगर/मार्टीनगंज। गौरा गांव स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बालक व बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने दौड़ व कबड्डी सहित अन्य खेलकूद में प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में बालिकाओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

रिले दौड़ 100 मीटर में प्रियांशी तो वहीं 200 मीटर में जागृति ने बाजी मारी। बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में संजय यादव, 800 मीटर में रीतेश तो वहीं 1500 मीटर में राजनरायन प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में गौरा तो बालक वर्ग में वीरभानपुर के छात्रों ने बाजी मारी। बालीवाल प्रतियोगिता में रहिला प्रथम रहा तो वहीं दूसरे मैच में बाजी डीहा के हाथ लगी। खेल का शुभारंभ गौरा के पूर्व प्रधान अरुण कुमार सिंह और समापन पंचायत इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य हरिपूजन सिंह ने किया। युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद, विष्णु मौर्य प्रदीप सिंह, अजीत यादव, अरुण कुमार व योगेंद्र यादव सहित आदि उपस्थित रहे। वहीं, मार्टीनगंज में प्रतियोगिता कृषक इंटर कॉलेज में हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मोनू सिंह ने किया। 1500 मीटर की दौड़ में सचिन यादव प्रथम रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में स्नेहा यादव प्रथम रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में 22 अंकों के साथ भादो विजेता और तीन अंकों के साथ निकासीपुर उपविजेता रहा। रेफरी विवेक सिंह, संतोष मिश्रा, अविनाश, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed