{"_id":"615be43c8ebc3e61ed44f734","slug":"girl-died-by-snake-bite-while-sleeping-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: कमरे में सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: कमरे में सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
Tue, 05 Oct 2021 12:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवती को सोते समय सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासी रामपलट राम की पुत्री प्रसुनलता(22) बीएससी की छात्रा है। वह हर दिन की तरह सोमवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात लगभग दो बजे उसे एक सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
सांप के काटने के बाद हुई तबीयत खराब
प्रसुनलता की तबीयत खराब होने लगी तो उसने परिवार के लोगों को जगाकर बताया। परिजनों ने जब देखा कि उसको सांप ने डसा है तो परिजन और ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव वाहन से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतका का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। युवती के पिता रामपलट राम कृषि विभाग में नौकरी करते थे, अब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। मृतका तीन भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।