फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl beat boy at police station, video went viral

आजमगढ़ : थाने पर युवती ने कर दी युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Mon, 26 Oct 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Girl beat boy at police station, video went viral
आजमगढ़। बिजलरियागंज थाने में युवक की युवती द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर युवक ने युवती पर अभद्र टिप्पणी की थी और इसकी शिकायत लेकर युवती थाने पहुंची थी। युवक को वहां देख युवती ने आपा खो दिया और उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रकरण एक सप्ताह पूर्व का है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एसओ बिलरियागंज संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो एक सप्ताह पूर्व का है। आरोपी युवक अनिल कुमार निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज ने रौनापार की रहने वाली एक युवती के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं उसने युवती के साथ 20 अक्तूबर को रास्ते में छेड़खानी भी की थी। इसकी शिकायत लेकर युवती 20 अक्तूबर को ही थाने पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी युवक को थाने पर बुलाया तो युवती ने उसे देखते ही अपना आपा खो दिया और उसे थप्पड़ रसीद कर दी। इसी का वीडियो ने किसी ने बना लिया और अब वायरल कर दिया। जबकि आरोपी युवक को युवती की तहरीर पर उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed