फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghazipur resident dies after being hit by tanker

Azamgarh News: टैंकर की चपेट में आकर गाजीपुर निवासी युवक की मौत

Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur resident dies after being hit by tanker
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर दुधरा मोड़ पर मंगलवार की देर रात टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह गाजीपुर जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के करंडा थाना अंतर्गत गोसंदो गांव निवासी रोहित सिंह 30 किसी प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात वह जौनुपर से वापस देवगांव लौट रहा था। अभी वह देवगांव कोतवाली के रसूलपुर दुधरा मोड़ पर ही पहुंचा था कि टैंकर की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवगांव कस्बा में किराये पर कमरा लेकर रहता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed