फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get OTS information on your account in one click

एक क्लिक में अपने खाते के ओटीएस की लें जानकारी

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Get OTS information on your account in one click
आजमगढ़। बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी के लिए अलग पोर्टल जारी किया है। इसके जरिए उपभोक्ता पता लगा सकते हैं कि वे योजना का लाभ ले पाएंगे या नहीं। वहीं पंजीकरण करा सकते हैं और बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बकाएदारों से विद्युत बिलों की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई है, जो 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें घरेलू, वाणिज्यिक, नलकूप के विद्युत उपभोक्ताओं को एक बार में बिल का भुगतान करने पर सरचार्ज में शतप्रतिशत छूट मिलेगी। योजना के बारे में पता लगाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ विद्युत विभाग के दफ्तरों में उमड़ रही है। मगर इसका पता ओटीएस डाट यूपीपीसीएल आनलाइन डाट काम नामक से पोर्टल से लगाया जा सकता है। इससे यह भी पता चल जाएगा कि योजना के तहत कितनी छूट मिलेगी। जानकारी होने के बाद विद्युत कार्यालय, कलेक्शन सेंटर, जनसुविधा केंद्र या विद्युत सखी माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विद्युत सखी भी कर सकेंगी भुगता
आजमगढ़। ओटीएस योजना में विद्युत बिलों का भुगतान स्वयं सहायता समूह द्वारा भी किया जा सकता है। विद्युत सखी को वॉलेट सिस्टम पर उपभो का खाता संख्या अंकित कर पूर्ण बिल धनराशि में से ओटीएस योजना के अंतर्गत छूट की धनराशि घटाकर ही भुगतान के लिए देय धनराशि प्राप्त हो जाएगी। जिसका भुगतान सखी द्वारा सीधे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की बेवसाइट पर जाकर ओटीएस योजना के तहत मिलने वाले लाभ का पूरा विवरण आसानी से देख सकते हैं और आनलाइन भुगतान कर सकते हैं। विद्युत उपभोक्ता ओटीएस योजना का लाभ उठाकर अधिभार में नियमानुसार छूट पा सकते हैं।-अरविंद सिंह, अधिशासी अभियंता खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed