फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garbage is ringing in the dumpster, not being picked up

कूड़ाघर में बजबजा रहा कचरा, नहीं हो रही उठान

Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Garbage is ringing in the dumpster, not being picked up
पुराने जेल के सामने कूड़े का अंबार।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर पालिका शहर भर से निकलने वाले कचरे को पुरानी जेल के पास कूड़ाघर में डंप करता है। यहां से उसे उठाकर मझगांवा डंपिंग ग्राउंड भेजा जाता है। डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी नहीं होने के कारण बरसात में कूड़ा खेतों में फैल गया था, जिससे चलते अब किसान वहां कूड़ा गाड़ियों को पहुंचने नहीं दे रहे हैं। इसके चलते कूड़े ही उठान ही नहीं हो रही है और कूड़ाघर में कचरा बजबजा रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में प्रतिदिन 40 से 50 टन कूड़ा निकलता है। नगर पालिका पहले इसे तमसा नदी के किनारे निस्तारित कर देता था। नदी के पर्यावरण के खतरे को देखते हुए मझगावां में प्रशासन ने डंपिंग ग्रउंड बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी। नगर पालिका वहां कूड़ा फेंकने लगी लेकिन ग्राउंड की चहारदीवारी नहीं बनाई गई। यहां कचरा सड़ने से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग त्रस्त थे। पिछले दिनों भारी बारिश के बाद जलभराव होने पर डंपिंग ग्राउंड का कूड़ा आसपास के खेतों में फैल गया। धान की फसल बरबाद हो गई। इस कूड़े में सिरिंज और सुइयां मिलने की वजह से कटाई करने में भी दिक्कत हुई। अब किसान नगर पालिका के कर्मचारियों को यहां कूड़ा गिराने नहीं दे रहे हैं। कूड़ा गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लग रहे हैं। शहर के विभिन्न मुहल्लों से निकलने वाला कूड़ा लाकर पहले पुरानी जेल के पास बने कूड़ा घर में रखता है, वहां उसे डंपिंग ग्राउंड भेजा जाता रहा है। अब कूड़ाघर से कचरे की नियमित उठान ही नहीं हो रही है। इससे कूड़ा घर से दुर्गंध उठने लगी है। यहां से गुजरने वालों की परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन

अभी हम कूड़े को नीबी में गिरा रहे हैं। क्योंकि मझगावां में कूड़ा गिराने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। लेकिन तीन दिन से डीजल नहीं मिलने के कारण कूड़े को कलेक्शन सेंटर से हटाया नहीं गया। डीजल मिल गया है आज कूड़े केे हटाया जाएगा। रहीं बात डंपिंग ग्राउंड की तो उसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही उसकी बाउंड्रीवाल और सर्विस रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा।-विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, आजमगढ़ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed