फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ganja smuggling by luxury car in azamgarh police arrested three smugglers arrested with 70 kg of ganja

Azamgarh News: लग्जरी कार से कर रहे थे गांजा तस्करी, 70 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 06:09 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 06:09 PM IST
सार

आजमगढ़ में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों में दो असम व एक गोरखपुर जिले का निवासी है।

विज्ञापन
ganja smuggling by luxury car in azamgarh police arrested three smugglers arrested with 70 kg of ganja
70 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना पुलिस को शनिवार की सुबह उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई जब एक लग्जरी कार से पुलिस टीम ने 70 किग्रा गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार से गांजा के साथ ही अवैध असलहा व चार मोबाइल भी बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों में दो असम व एक गोरखपुर जिले का निवासी है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुबारकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार सवार भारी मात्रा में गांजा लेकर गोरखपुर की ओर जाने वाले है। इस सूचना पर पुलिस ने अलीनगर चौक पर घेराबंदी कर दिया। कुछ ही देर में एक कार आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस को देख कार सवार लोग कुछ दूरी पर ही गाड़ी रोक कर भागने लगे।  जिन्हें पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 70 किग्रा गांजा बरामद हुआ। वहीं एक अवैध असलहा व चार मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए पशु तस्करों में एक गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के अटौली गांव निवासी सौरभ प्रताप सिंह के अलावा दो असम राज्य के उदालगुड़ी निवासी गौतम दास व दइतुन नारजारी बताए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए गांजा तस्करों ने बताया कि वे असम से गांजा लाकर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते है। गिरफ्तारी के दौरान वे सात पैकटों में रखा गांजा सठियांव के रास्ते मऊ जनपद के एक व्यापारी को सप्लाई करने जा रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि इस बड़ी सफलता में मुबारकपुर पुलिस के साथ ही स्वाट टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed