फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ganinath Janmotsav celebrated

बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव मनाया

Sun, 10 Sep 2017 11:50 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 10 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Ganinath Janmotsav celebrated
संत गड़िनाथ की जयंती।
अखिल भारतीय मद्धेशिया कांदू वैश्य महासभा के तत्वावधान में रविवार को हरबंशपुर स्थित पालिवाल मैरेज हाल में बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव समारोध धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन-पूजन व प्रसाद वितरण हुआ। साथ ही मेधावी व प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया।  जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मद्धेशिया ने बाबा गणिनाथ के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहा कि गणिनाथ जी के जन्मोत्सव पर सभी को शपथ लेना होगी कि अब इस समाज के उत्थान के लिए आप सभी अपने बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षित होंगे तभी समाज का उत्थान होगा। तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में फैली सभी बुराइयों का नाश हो सकता है। वाराणसी के लेबर अधिकारी एके मद्धेशिया ने कहा कि समाज के लोगों को अगर आगे बढ़ना है तो पहले खुद संगठित होना होगा। कार्यक्रम को कृष्णा गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर छोटे लाल मद्धेशिया, विजय कुमार गुप्ता, अशोक, रविराज, दुर्गा बरनवाल, संजय मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।  ब्यूरो
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा जायसवाल और संचालन अंबुज मद्धेशिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed