फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gandhi azad remembered

समाज के लिए संघर्ष करते रहे गांधी आजाद

Sat, 06 Jun 2015 11:49 PM IST
संवाददाता पल्हना।
संवाददाता पल्हना। Updated Sat, 06 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gandhi azad remembered
क्षेत्र के आजाद महाविद्यालय सरैया में शुक्रवार की शाम पूर्व राज्यसभा सांसद गांधी आजाद की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर और बसपा लालगंज विधानसभा के प्रत्याशी और प्रभारी आजाद अरिमर्दन ने गांधी आजाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं मगर समाज, गरीबों, मजलूमों के लिए जो कार्य करते हैं, वहीं महापुरुष होते हैं। ऐसे शख्सियत थे गांधी आजाद, जो जीवन भर समाज के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि मायावती ने स्व. गांधी के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए लालगंज विधानसभा के विकास का भार उनके बड़े बेटे आजाद अरिमर्दन  को सौंपा है।
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य डा. विजय प्रताप ने कहा कि बसपा और आजमगढ़ एक-दूसरे के पूरक हैं। आजाद अरिमर्दन ने कहा, पिता जी के बताए रास्ते पर चलकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हूं। संचालन वकील चौरसिया ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा आजाद, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, अवधेश आजाद बसंत, आजाद, विनोद आजाद, ओंकार सिंह, रमेश राजभर, संतोष, ओंकार शास्त्री, अरविंद कुमार, हरिश्चंद्र गौतम, सुबाष चंद, रामा राजभर, केडी राम, बरखू राम, बैजनाथ राजभर, धर्मराज राजभर, सुशील सिंह, संजय राजभर, वीरेंद्र राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed