{"_id":"603bdca98ebc3ee96839401e","slug":"from-today-the-common-man-will-get-corona-vaccine-azamgarh-news-vns577366923","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आम आदमी को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आम आदमी को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
आजमगढ़। फ्रंट लाइन वर्कर के बाद अब कोरोना का टीका आमजन तक पहुंचेगा। सोमवार से शुरू हो रहे तीसरे चरण के टीकाकरण में बीमारों और बुजुर्गों को टीके लगाए जाएंगे। पहले दिन तीन केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। इसमें दो सरकारी और एक निजी चिकित्सालय शामिल है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और निजी चिकित्सालय में 250 रुपये शुल्क लेकर टीके लगाए जाएंगे।
कोरोना टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी। प्रथम चरण के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। दूसरे चरण में पांच फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाने लगा। अब एक मार्च से तीसरे चरण के शुरूआत की शासन ने घोषणा कर दी है। इसमें आमजन का टीकाकरण किया जाएगा। मगर स्वस्थ व नौजवानों को अभी टीकाकरण के लिए इंतजार करना होगा। अभी 60 साल से अधिक आयु वालों और 45 से 60 साल के बीच के बीमारियों से ग्रस्त लोगों को टीके लगाए जाएंगे। जिले के तीन केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि तीसरे चरण के पहले दिन तीन केंद्र स्थापित किए गए है और सभी केंद्रों पर 100-100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लाभार्थियों की कोई सूची नहीं बनी है। दिशा निर्देशों के अनुरूप पात्र लोग आधार कार्ड लेकर केंद्रों पर पहुंचे और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर टीका लगवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया निजी अस्पतालों के कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार को वेदांता में भी टीकाकरण होना है। वहीं की टीम को रविवार को प्रशिक्षित कर दिया गया गया है। पहले दिन इस केंद्र पर दो सरकारी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।