फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud of two lakhs by giving fake appointment letter to get a job

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दो लाख की ठगी

Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs by giving fake appointment letter to get a job
आजमगढ़। यूपीपीसीएल में सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति के आश्वासन व फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस मामले में शहर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजमतपुर गांव निवासी हरि शंकर जायसवाल ने शनिवार को शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके पुत्र आशुतोष कुमार जायसवाल को यूपीपीसीएल में सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक कागजात को लिया और आश्वासन दिया कि साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति पैरवी करके करवा देंगे। नौ नवंबर 2024 को ड्रॉप्ट बनवाने और पैरवी खर्च के लिए दस हजार रुपये लिए। इसके बाद लखनऊ बुलाया गया। पैरवी के नाम पर उनसे दोबार 50 हजार रुपये लिए गए। साथ ही सर्विस बुक पर हस्ताक्षर व उंगलियों के निशान लिए। इसके बाद कहा कि मेडिकल करा कर आइएगा और पुलिस वेरिफिकेशन जाएगी तो उसे भी करा लीजिएगा। इसके बाद यहां आने पर आपकी ज्वाइनिंग होगी। इसके बाद उनसे तीसरी बार एक लाख 40 हजार रुपये की मांग की तो पीड़ित ने कहा ज्वाइनिंग होने के बाद एक लाख 40 हजार रुपये लीजिएगा। इतनी बात कह कर वह चले आएं। बार-बार दबाव बनाने पर उन्हें पीड़ित ने 50 हजार और उनके पुत्र ने 90 हजार रुपये भेज दिए। जब वह ज्वाइनिंग की बात करने लगे तो उक्त आरोपियों ने इधर-उधर की बात बनाकर टालमटोल करने लगे। शहर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत अभी मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed