फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four injured including woman in road accident

सड़क हादसे में महिला समेत चार घायल

Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four injured including woman in road accident
बलरामपुर। जिले में चार अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसे हुए। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरदापार गांव निवासी सत्यनारायण राय (28) मंगलवार की शाम पांच बजे बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलऊर गांव निवासी विजय कुमार (32) रात 8.30 बजे महराजपुर जा रहे थे। पटवध सरैया के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह घायल हो गए। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अरैयां गांव निवासी अनिल यादव (25) मंगलवार की रात बाइक से किसी कार्यवश रात 10 बजे कहीं जा रहे थे। गोसाई की बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर बाइक में टक्कर मार दी। रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी विद्या यादव (55) पत्नी रामनयन यादव किसी ग्रामीण के साथ बाइक से जा रहीं थीं। नई बाजार में अचानक वह बाइक से गिर पड़ी। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed