फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four including SI suspended for negligence in character verification

Azamgarh News: चरित्र सत्यापन में लापरवाही पर एसआई सहित चार निलंबित

Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four including SI suspended for negligence in character verification
उच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों व चरित्र सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले एसआई सहित चार पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उक्त मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ठेकेदार बृजेंद्र यादव ने चरित्र प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवेदन किया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसे चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ तो वह हाईकोर्ट पहुंच गया। उसने कोर्ट को बताया कि वह जिला पंचायत सहित कई संस्थानों का ठेकेदार है। पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए उसे चरित्र प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। उसके खिलाफ कोई केस नहीं है। उसके भाई के खिलाफ दर्ज आपराधिक केस के कारण उसे प्रमाण जारी नहीं किया जा रहा है। इससे उसका भारी नुकसान हो रहा है। कोर्ट ने जब इस संबंध में जानकारी मांगी तो सरकारी वकील ने अतिरिक्त समय मांगा और सही जानकारी न हो पाने के कारण कोई सहयोग करने में असमर्थता जाहिर की। इस पर कोर्ट ने 22 दिसंबर को डीएम और एसपी को स्पष्टीकरण के साथ पेश होने का निर्देश दिया। वहीं इस मामले में लापरवाही मिलने पर एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक दुर्गेश सिंह, सिधारी थाने के उप निरीक्षक मेहरे आलम, आरक्षी सत्य प्रकाश और आरक्षी धीरज गुप्ता को निलंबित कर दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों व चरित्र सत्यापन में लापरवाही बरतने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed