{"_id":"617af3e736af245ad120faa8","slug":"four-accused-arrested-for-killing-youth-with-knife-azamgarh-news-vns6198307105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र गोमाडीह गांव में आयोजित दशहरा मेले के दौरान एक युवक की चाकू मार कर हत्या व दूसरे को घायल करने के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने चार युवकों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं खुलासे में यह भी बात सामने आई थी कि जिसे हमलावर मारने आए थे वह बच गया और बीच बचाव करने वाला एक युवक मारा गया तो दूसरा अभी घायल होकर जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है।
गोमाडीह में आयोजित दशहरा मेले के दौरान 25 अक्टूबर की रात चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसमें सरोज व विनोद के पेट में चाकू लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां सरोज की मौत हो गई। वहीं विनोद अभी जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। इस मामले में विनोद के पिता रामअचल ने निखिल समेत कुछ अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गंभीरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर निखिल को बेला मोड़ से पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ में निखिल ने बताया कि वह गांव निवासी राजाराम के बहकावे व साजिश में आकर उमेश, श्रवण के साथ गोमाडीह मेले में पहुंच गया। जहां अमित को जान से मारने की योजना थी, उसे पकड़ा भी गया लेकिन बीच बचाव के लिए विनोद व सरोज आ गए और मेरे दोस्तों को पकड़ लिया। जिस पर इन दोनों पर मैने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने निखिल के बयान के आधार पर राजाराम, उमेश व श्रवण को भी गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू निखिल की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।