फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Found teaches husband , wife suspended

पढ़ाता मिला पति, पत्नी निलंबित

Fri, 20 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Found teaches husband , wife suspended
बीएसए राकेश कुमार ने गुरुवार को कई स्कूलों का जायजा लिया तो हर जगह कमियां की कमियां मिली। प्राथमिक विद्यालय विदवल में तो हद हो गई पत्नी की जगह पति बच्चों को पढ़ाते मिले।
विज्ञापन


पूछने पर पता चला कि प्रसव के बाद से पत्नी की जगह वहीं ड्यूटी निभा रहे हैं। बीएसए ने अनुपस्थित दो प्रधानाध्यापक, एक प्रभारी प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने के  निर्देश दिया।
विज्ञापन


साथ ही एक सहायक अध्यापक को निलंबित करने के साथ ही चार अनुदेशको के मानदेय में कटौती करने की बात कही। बिलरियागंज के खंड शिक्षाधिकारी से स्पष्टीकरण मंागा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बीएसए प्राथमिक विद्यालय पांती खुर्द पहुंचे। भवन की रंगाई पुताई न होने के साथ ही विद्यालय में गंदगी देख उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक तिरनह फैय्याज की एक दिन की वेतन वृद्धि रोकी।

वहीं विद्यालय से बिना आवेदन के गायब दो सहायक अध्यापक संजू देवी और बीना देवी का एक दिन का वेतन काटने को कहा।

उच्च प्राथमिक विद्यालय पांती खुर्द कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक दयाशंकर राम की एक वेतन वृद्धि अवरुद्ध करने के साथ ही अनुपस्थित मिले अनुदेशक श्रीकांत और रामफेर के मानदेय से एक दिन की कटौती करने के सख्त निर्देश दिए।
 
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय विंदवल प्रधानाध्यापक शाहीन अफरोज भारती द्वारा विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं कराई गई थी और विद्यालय में गंदगी मिलने और छात्र संख्या कम होने पर नाराजगी जताई।

 उन्होंने उनके एक दिन का वेतन काटने के साथ ही विद्यालय की कमियों को दूर करने की चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय विंदवल के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक शमसीर आलम अनुपस्थित मिले।

उनका एक दिन का वेतन काटने को कहा। सहायक अध्यापक इंद्रमती राव के स्थान पर उनके पति श्रवण राव कक्षा में उपस्थित मिले। पूछने पर श्रवण ने बताया कि इंद्रमती को बच्चा पैदा हुआ है।

 इसलिए वह नहीं आ रही हैं उनके स्थान पर वह विद्यालय आ रहे हैं। जबकि उपस्थिति पंजिका में इंद्रमती राव का हस्ताक्षर किया हुआ मिला। इसे अनियमितता मानते हुए इंद्रमती राव को उन्होंने निलंबित कर दिया।


उच्च प्राथमिक विद्यालय बरजी में प्रधानाध्यापक उषा देवी, सहायक अध्यापक सरोज कुमार और अनुदेशक संदीप एवं कमलेश अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी के वेतन और मानदेय से एक दिन की कटौती करने का निर्देश दिया।

 वहीं निरीक्षण में मिली खामियों पर खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज से स्पष्टीकरण मांगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed