फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Forgotten Corona's lessons, people are worrying about wandering

कोरोना के सबक भूले, लोग घूम रहे बेफिक्र

Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Forgotten Corona's lessons, people are worrying about wandering
रेलवे स्टेशन पर बिना मॉस्क के बैठे लोग।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। देश के कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद लोग सजग नहीं हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्री बिना मास्क के घूमते मिले और पुलिस वाले भी बिना मास्क के ही ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

लाक डाउन के दौरान कोरोना के प्रति लोग जितने सजग थे, वह अब नहीं है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होते गए तो लोग इसके प्रति उदासीन होते गए। हर घंटे हाथ धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल तो लोग भूल ही गई हैं। मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। शारीरिक दूरी के नियमों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। ऐसे में संक्रमण पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाएगा। बुधवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई, पंजाब, कोलकाता व सूरत से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती रही लेकिन मास्क लगाने वालों की संख्या कम ही दिखी। दोपहर तक स्वास्थ्य टीम ने कुल 182 लोगों की सूची तैयार की थी। वहां बैठी स्वास्थ टीम ने बताया कि जिन्हें सर्दी, जुकाम व बुखार के लक्षण हैं, उनका कोविड-19 का टेस्ट भी किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर तैनात पुलिसकर्मी बिना मास्क के घूमते दिखे जबकि बिना मास्क के प्लेटफार्म पर प्रवेश वर्जित है। यात्रियों में भी बीमारी के प्रति भय नहीं दिखा। ट्रेन आने के बाद यात्रियों को लाइन से खड़ा किया जा रहा है। यात्रियों इधर उधर से न निकल जाए इसके लिए रस्सा बांधा गया है। अब मुख्य गेट से ही यात्री बाहर निकल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed