फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Forgot entire responsibility on duty

जिम्मेदारी हो गई पूरी पर भूल गए कर्तव्य

Wed, 13 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Forgot entire responsibility on duty
पौधरोपण
 शासन के निर्देश पर जनपद में पौधे लगाने के निर्धारित लक्ष्य को वन विभाग ने पूरा कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर दिया लेकिन विभाग पौधे की सुरक्षा को लेकर अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं कर सका। जनपद में जितने भी पौधे लगाए गए किसी पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड नहीं लगाए गए।
विज्ञापन


एक साथ पूरे प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाकर विश्व रिकार्ड कायम करने की ललक में शासन ने सभी जनपदों को पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया। इसी क्रम में जनपद में पांच लाख 65 हजार 425 पौधे का लक्ष्य दिया गया। देर शाम वन विभाग की टीम ने इस लक्ष्य को पूरा भी कर लिया। पौधे लगाकर वन विभाग की टीम ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तो कर लिया लेकिन पौधों के प्रति अपने कर्तव्य को भूल गया।
विज्ञापन


अगर यही हाल रहा तो कुछ दिन बाद लगाए गए स्थान पर एक भी पौधे नहीं दिखेंगे क्योंकि विभाग द्वारा पौधों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं, जिन पेड़ों को जनप्रतिनिधियों और माननीयों ने लगाया उन पौधों को वहां तो पानी दिया गया लेकिन जिन पौधों को वनकर्मियों ने लगाया। उन पौधों को पानी भी नसीब नहीं हुआ। जैसे-तैसे गड्ढे खोदकर उनमें पौधों को रखकर ऊपर से मिट्टी से भर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान को पूरा करने के लिए सिर्फ दिखावा ही था। हकीकत में हरियाली को संरक्षित करने की बात नहीं दिखी। कुछ ऐसा ही नजारा अहरौला विकास खंड के पक्खनपुर में तमसा नदी के किनारे लगाए पौधों में देखने को मिला। वहां पर लगाए गए किसी भी पौधे में पानी तक नहीं डाला गया है और ना ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। इन पौधों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed