Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Food Safety Department destroyed 75 kg of sweets

Azamgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग की ने 75 किलो मिठाई नष्ट कराई

Tue, 03 Nov 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department destroyed 75 kg of sweets
लालगंज में मिठाई की दुकान पर छापेमारी के दौरान हिदायत देती एसडीएम लालगंज। संवाद
दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लालगंज में 75 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट कराई गई, जबकि विभिन्न खाद्य पदार्थों के सात नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। लालगंज क्षेत्र से बर्फी, छेना मिठाई, राजभोग, बेसन की मिठाई और खोया के पांच नमूने लिए गए। साथ ही करीब 15 हजार रुपये मूल्य की 75 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

दूसरी टीम ने सदर तहसील क्षेत्र से बेसन और पापड़ के दो नमूने लिए। त्योहार को देखते हुए अब तक जिले में कुल 38 नमूने लिए जा चुके हैं। इसके अलावा दूषित पाए जाने पर 25 किलोग्राम खोया, 95 किलोग्राम बूंदी के लड्डू और 95 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी त्योहारों तक छापेमारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed