फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Food department team created mortgage

खाद्य विभाग की टीम को बनाया गया बंधक

Tue, 09 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Food department team created mortgage
बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में सोमवार की दोपहर खाद्य सामानों का सैंपल लेने पहुंचे अधिकारियों को व्यापारियों ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया और ठेकमा पुलिस चौकी पर पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच अवैध वसूली बंद कराने की शर्त पर मामला शांत हुआ।

सोमवार को खाद्य सुरक्षाधिकारी प्रदीप कुमार राय टीम के साथ बरदह बाजार पहुंचे। टीम ने बाजार में  घी और मिठाई की कई दूकान से सामानों के सैंपल लिए। टीम को देख कई दूकानदार दूकानें बंद कर फरार हो गए। इसके बाद टीम भीरा बाजार पहुंची।
विज्ञापन


यहां से मिठाई की दूकान से सैंपल लेने के बाद वह ठेकमा बाजार पहुंची व्यापार मंडल ठेकमा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की दूकान से खुली धनिया का सैंपल मांगा तो अरविंद उनसे भिड़ गए और राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते कार्रवाई का आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां भारी संख्या में अन्य दूकानदार पहुंच गए। लोगों ने खाद्य अधिकारियों को बैठा लिया और सैंपलिंग से पहले अवैध वसूली बंद कराने की मांग करने लगे।

खाद्य सुरक्षाधिकारी ने एसओ बरदह को फोन कर जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसओ दोनों पक्षों को लेकर ठेकमा पुलिस चौकी चले गए। जहां दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चली पंचायत में अवैध वसूली बंद करने की शर्त पर सहमति बनी और धनिया का सेंपल लेकर अधिकारी चले गए।


व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि दूकानदारों से प्रति माह वसूली की जाती है। जो धन नहीं देता उस दूकानदार को परेशान किया जाता है।

उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि उन्हें अवैध वसुली होने की जानकारी नहीं है। व्यापारियों ने लिखित शिकायती पत्र दिया है।

वह इसे अपने उच्चाधिकारियों को सौंपकर इसकी जांच करवाएंगे। एसओ बरदह नागेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में वार्ता कर मामला सुलझा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed