फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   flouting of traffic rules

Azamgarh News: यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

Mon, 24 Jul 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
flouting of traffic rules
परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस भले ही लोगों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूक कर रहे हो, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि शहर के ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा चालक ओवरलोड सवारियां बैठाकर बेखौफ दौड़ रहे हैं। जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ रही है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। बिना हेलमेट बाइक चलाना लोगों की आदत में शामिल है, वहीं कार में सीट बेल्ट के नाम पर खानापूर्ति ही हो रही है। शहर के नरौली तिराहा, स्टेशन मार्ग, सिविल लाइन, सिधारी, स्टेशन मोड़ व रोडवेज आदि मार्गों पर सुबह से ही वाहनों की दौड़ शुरु हो जाती है। दोपहर को स्कूल-कालेजों की छुट्टी होने के बाद नियमों की अनदेखी में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। स्कूल-कालेजों के अधिकतर युवा हेलमेट ही नहीं लगा रहे हैं। उन्हें न कोई टोकने वाला है और न कार्रवाई करने वाला। वहीं आटो भी ओवरलोड होकर चल रहे हैंं। ऐसे में सड़क सुरक्षा माह की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed