Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flood control room set up, employees' duty imposed 24 hours

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे लगाई गई

Sat, 05 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Flood control room set up, employees' duty imposed 24 hours
आजमगढ़ जिले में संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना बाढ़ खंड कार्यालय में किया गया है। कंट्रोल रूम एक जून से 31 अक्टूबर 2021 तक 24 घंटे नियमित रूप से कार्यरत रहेगा। साथ ही दूरभाष नं.- 05462-246167 जारी किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी राजेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्ष के संचालन के लिए पाली ग्रुप क के लिए सुरेंद्र प्रकाश प्रधान सहायक, पाली ग्रुप ख के लिए श्रीकांत राम वरिष्ठ सहायक, पाली ग्रुप ग के लिए रमन कुमार गौतम वरिष्ठ सहायक तथा पाली ग्रुप घ के लिए मूरत राम वरिष्ठ सहायक तथा कक्ष इंचार्ज सहायक अभियंता प्रथम को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी अनिवार्य रूप से पाली ग्रुप के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन निर्धारित समयानुसार करेंगें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में बाढ़ संबंधित सूचनाएं गेज आदि दूर संचार एवं अन्य माध्यम से प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को भेजने का संपूर्ण उत्तरदायित्व कक्ष इंचार्ज एवं पाली इंचार्ज का होगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्राप्त आकस्मिक सूचनाएं आवश्यक रूप से बाढ़ पंजिका रजिस्टर में दर्ज की जाएगी और उच्चाधिकारियों को अवगत कराना होगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी अवकाश पर जाने से पूर्व प्रार्थना पत्र पाली इंचार्ज एवं कक्ष इंचार्ज से पूर्व स्वीकृति के उपरांत ही प्रस्थान करेगा। ऐसा न करने पर संबंधित कर्मचारी को दंडित किया जाएगा। कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति कक्ष इंचार्ज द्वारा इनके संबंधित खंड को प्रत्येक माह के 18 तारीख तक भेजना अनिवार्य होगा। सहायक अभियंता द्वितीय बाढ़ खंड आजमगढ़ को यह निर्देश दिया जा रहा है कि महुला गढ़वल तटबंध के डिघिया नाला से गेज प्रतिदिन प्राप्त कर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सुबह 8:00 का गेज शाही सेंट्रल पुल से प्राप्त करने हेतु हरिशंकर यादव को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed