फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flaws found in Atal Residential School under construction

Azamgarh News: निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय में मिली खामियां

Tue, 27 Jun 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in Atal Residential School under construction
गंभीरवन में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय में कई खामियां मिली है। कहीं दीवारों में दरारें पड़ रही तो कहीं छतों पर रखी गई पानी की टंकियों के कारण छत में सीलन आ रही है। मंगलवार को यह खामियां सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता के निरीक्षण में मिलीं। उन्होंने सुधार के लिए संबंधित को निर्देश दिए। प्रदेश सरकार अटल आवासीय विद्यालयों में पहला शैक्षिक सत्र जुलाई से शुरू करने जा रही है। इसमें श्रमिकों के बच्चों और कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं मिल सकेंगी। विद्यालय का निर्माण अंतिम दौर में है। कार्यों के निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए मंगलवार को सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता व श्रमायुक्त देवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने शैक्षणिक भवन व हास्टल के निर्माण की गुणवत्ता देखी। एक-एक कक्ष में जाकर गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान बालक वर्ग के हास्टल की दीवारों पर दरारें मिली तो वहीं छत पर रखी टंकियों के कारण सीलन दिखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed