फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five vicious robbers arrested in police encounter, two absconding

मुठभेड़ में पांच शातिर लूटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, दो फरार

Tue, 01 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five vicious robbers arrested in police encounter, two absconding
आजमगढ़। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मेहनाजपुर क्षेत्र में प्राइवेट क्लिनिक पर फायर कर संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। मंगलवार को देवगांव कोतवाली पुलिस निहोरगंज के पास मौजूद थी। इसी दौरान कई युवक संदिग्धावस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस जब उनके पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को मौके से पकड़ लिया जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में अखिलेश कुमार निवासी हरिश्चंद्रपुर थाना गंभीरपुर, अवनीश, अनुराग यादव, अजय यादव निवासीगण उबारपुर थाना गंभीरपुर, आशीष यादव निवासी भगवानपुर थाना बरदह शामिल है। फरार हुए दो अभियुक्तों में एक का नाम पंकज यादव निवासी उबारपुर थाना गंभीरपुर बताया गया। दूसरे फरार अभियुक्त का नाम पता नहीं चल सका है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अवनीश पुत्र उदयभान गाजीपुर जनपद में गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित है। इनके पास से तीन अवैध असलहा, दो चोरी की बाइक व लूट की अवैध शराब के साथ ही रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed