फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five murderers houses demolished

आजमगढ़: पांच हत्यारोपियों के मकान किए गए जमींदोज, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में दो दिन पूर्व हुई थी हत्या

Sat, 12 Dec 2020 12:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Dec 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five murderers houses demolished
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में सेविंग कराने गए युवक की बुधवार को आधा दर्जन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें मृतक के पट्टीदार परिवार के पांच लोगों के अलावा तीन अन्य शामिल थे। घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक के नामजद पट्टीदारों के चार मकानों को जमीदोज करा दिया। ये कार्रवाई पीडब्ल्यूडी की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को लेकर की गई है। 

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली के सोठौली गांव निवासी 40 वर्षीय दिलीप गिरी पुत्र रमाशंकर गिरी इस बार प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहे थे। बुधवार की सुबह वह गोसाईगंज बाजार में सेविंग कराने गए थे। यहीं पर आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक पक्ष की तरफ से आठ लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन


जिसमें दिनेश गिरी पुत्र शिवकुमार, नीरज गिरी पुत्र अशोक कुमार, राहुल गिरी पुत्र महेंद्र गिरी, शिवम पुत्र सुरेश, निर्भय गिरी पुत्र अशोक निवासी सोठौली गोपालपुर, विजय यादव पुत्र रामचंद निवासी चौकी कोतवाली देवगांव, अंजनी राय पुत्र उदयनरायन व अभिषेक राय पुत्र अंजनी राय निवासी श्रीकांतपुर थाना कोतवाली देवगांव शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों विजय यादव, अंजनी राय व अभिषेक राय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी कोई नहीं कर रह है। वहीं शेष पांच नामजद अभियुक्त घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सके है।

जिस पर सीओ लालगंज व देवगांव कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जेसीबी लगा कर सोठौली गोपालपुर गांव निवासी पांचो हत्यारोपियों के चार मकानों को जमीदोज करा दिया। इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

दिलीप हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों में पांच मृतक के पट्टीदार परिवार के ही है और सभी फरार चल रहे है। आरोपियों मे पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त मकानों को जमींदोज करा दिया है। जल्द गिरफ्तारी न होने पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed