{"_id":"67366427c7433474dc097cff","slug":"five-lakh-devotees-will-take-a-dip-of-faith-today-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123305-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आज पांच लाख श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आज पांच लाख श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
विज्ञापन
रानी की सराय/अहरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले में नदियों के संगम और सरोवरों में करीब पांच लाख लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे। दुर्वासा, भैरवनाथ, अवंतिकापुरी धाम पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रूट डायवर्जन के साथ मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनाती की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवंतिकापुरी में कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया गया है। यहां तैयारियां पूरी कर ली गई है। दिन निकलते ही करीब एक लाख श्रद्धालुओं का यहां पूरे 84 बीघे में फैले पवित्र सरोवर में स्नान करेंगे। साथ ही मंदिर में जाकर मत्था टेकेंगे।
मान्यता के अनुसार राजा जन्मेजय ने यहीं पर सर्प वंश के विनाश के लिए यज्ञ किया था। यहां स्नान के बाद खिचड़ी दान की परंपरा के कारण लोगों ने गरीबों को कच्ची खिचड़ी का दान किया जाता है। वहीं अवंतिका सेवा समिति के सदस्य श्रद्धालुओं के सहयोग में लगे रहेंगे। महराजगंज : भैरव धाम स्थित पवित्र सरोवर में करीब एक लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। यहां सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
मेला स्थल के एक किमी पहले रोक दिए जाएंगे वाहन
दुर्वासा धाम स्थित तमसा और मंजूसा नदियों के संगम में स्नान के लिए एक दिन पहले ही जुटान हो गई है। दूर दराज के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करेंगे और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। यह मेला करीब तीन किलोमीटर की एरिया में लगता है। चार थानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एक किमी पहले ही बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। मेला में पहुंचने वाले चार रास्तों पर एक किमी पहले बैरीकेडिंग की जाएगी। एम्बुलेंस और अंतिम संस्कार के जिए वाहन पास दिखाने पर ही जा पाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए एसडीएम निजामाबाद डाॅ. अतुल कुमार गुप्ता, फूलपुर सीओ अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल फूलपुर शशिचंद चौधरी ने मेला समिति के लोगों साथ बैठक की। साथ ही अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण किया। फूलपुर कोतवाल शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि मेला क्षेत्र में चार इंस्पेक्टर व एसओ, नौ उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, महिला आरक्षी, 28 होमगार्ड व पीआरडी कर्मी, 1.5 सेक्शन पीएससी, चार गोताखोर लगाए गए हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।