फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five hospitals seized, notice issued to two

Azamgarh News: पांच हाॅस्पिटल सीज, दो को नोटिस जारी

Sun, 10 Nov 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five hospitals seized, notice issued to two
बलरामपुर। जनपद भर में बिना पंजीकृत अस्पतालों, एक्स रे, सोनोग्राफी जांच केंद्रों और पैथोलॉजी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलरियागंज क्षेत्र में कार्रवाई की। पांच अस्पतालों को सीज किया जबकि दो को नोटिस जारी किया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने पांच अस्पताल, जांच केंद्र व पैथोलॉजी सेंटरों को सील किया। बिलरियागंज में पूर्वांचल डिजिटल एक्सरे पैथोलॉजी सेंटर, मुकर्रम हॉस्पिटल शहाबुद्दीनपुर बिलरियागंज, शांति नर्सिंग होम भीमबर रोड बघैला, अक्सा असरा मैटरनिटी क्लिनिक हसनपुर बाग रोड बिलरियागंज, श्री साईं नाथ चाइल्ड केयर महाराजगंज रोड बिलरियागंज, सक्षम महिला क्लिनिक बघैला आरा मशीन के सामने रौनापार रोड पर कार्रवाई की गाज गिरी। दो अन्य केंद्रों को नोटिस दिया है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी जांच की गई है। सीएमओ ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश के क्रम में की जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। अवैध पाए जाने पर सीधे केंद्रों को सील किया जा रहा है। इसमें जुर्माना जैसी कोई कार्रवाई की नहीं की जाती है।
विज्ञापन


00

जिले में 26 अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर हो चुके हैं सील

सीएमओ डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में 103 अस्पतालों पर निरीक्षण किया गया है। इसमें मौके पर दस्तावेज न उपलब्ध कराने वाले 82 अस्पताल, पैथोलॉजी सेंटर और सोनोग्राॅफी सेंटरों को नोटिस जारी किया है। वहीं 26 को सील करने की कार्रवाई की गई। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जब तक कि बिना पंजीकृत सभी अस्पताल बंद नहीं हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed