फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five criminals sent to Badar district for six months

Azamgarh News: पांच अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर

Fri, 19 Apr 2024 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Five criminals sent to Badar district for six months
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोवध एवं आपराधिक कृत्यों में सक्रिय अपराधियों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पांच अपराधियों को 16 अप्रैल से छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। जिसमें थाना गम्भीरपुर व पवई से दो-दो, थाना कोतवाली से एक अपराधी को जिलाबदर किया गया है। जिला बदर किए गए पांच अपराधियों में शैलेन्द्र कुमार पासी उर्फ बबलू पुत्र रत्तीलाल निवासी कछरा थाना पवई को शराब, चन्द्रशेखर पुत्र हरिरारम निवासी बहाउद्दीनपुर थाना पवई को आपराधिक कृत्य, मो. तन्जिम पुत्र मो. इरसाद निवासी मोहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर को गोवध, मो. सोफियान पुत्र हजारी इस्लाम निवासी मोहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर को गोवध और हरिश्चन्द्र यादव उर्फ रुदल पुत्र कोमल यादव निवासी मनचोभा थाना कोतवाली को उनके आपराधिक कृत्यों के लिए छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed