फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing on Pradhan in azamgarh who returning home from market narrowly saved his life

Azamgarh News: बाजार से घर लौट रहे प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Thu, 01 Sep 2022 10:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Sep 2022 10:11 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के पेडरा गांव के पास गुरुवार रात ग्राम प्रधान पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई। घटना में प्रधान की जान बाल-बाल बची। 

विज्ञापन
Firing on Pradhan in azamgarh who returning home from market narrowly saved his life
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के  पेडरा गांव के पास गुरुवार रात ग्राम प्रधान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दिया। गोली प्रधान के हाथ को छूते हुए निकल गई। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेडरा गांव निवासी बलराम यादव (42) अतरौलिया बाजार में मेडिकल हॉल चलाते हैं। वह गांव के प्रधान भी हैं।

विज्ञापन


रोजाना की तरह देर रात बलराम यादव दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गांव से 100 मीटर पहले ही दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बलराम कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा था कि गोली बलराम के हाथ को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज पर ग्रामीण मौके पर की तरफ भागे। बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में घायल प्रधान को 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिद्धार्थ तोमर व एसओ अतरौलिया नदीम अहमद फरीदी मौके पर पहुंच गए और जांच की कवायद में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed