फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   firing in azamgarh in minor dispute villagers caught and beaten four people gram pradhan including 4 arrested

आजमगढ़: मामूली विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, ग्रामीणों ने चार को पकड़ कर पीटा, प्रधान समेत 4 गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 09:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jan 2022 09:33 PM IST
सार

आजमगढ़ के पकड़ी गांव में डेढ़ दशक पूर्व भी गोलियां तड़तड़ाई थी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार की घटना भी उसी तर्ज पर हुई। ग्राम प्रधान और विपक्ष के बीच मामूली बात में गोलीबारी हो गई।  

विज्ञापन
firing in azamgarh in minor dispute villagers caught and beaten four people gram pradhan including 4 arrested
आजमगढ़ में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र का पकड़ी गांव शुक्रवार को दिन में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मामूली बात को लेकर प्रधान और विपक्षी के बीच विवाद के दौरान  प्रधान पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिस पर ग्रामीण एकजुट हो गए और फायरिंग करने वाले चार लोगों को पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


वहीं उनकी तीन बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गांव में डेढ़ दशक पूर्व भी गोलियां तड़तड़ाई थी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार की घटना भी उसी तर्ज पर हुई। गांव निवासी रामदरस मिश्रा शुक्रवार को अपने घर पर धान कुटवा रहे थे।
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुआ विवाद
जिसकी भूसी वह घर के सामने रखवा रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे तो भूसी हटवाने को कहा। रामदरस ने हटवाने की बात मान ली। इसके बाद भी प्रधान और उसके लोग अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। जिसका रामदरस के पुत्रों ने विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रधान पक्ष से उसके भाई व कुछ बाहरी लोग पहुंच गए और उन्होंने असलहा निकाल कर रामदरस व उनके पुत्रों पर फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने घर में घुस कर अपनी जान बचाई। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और फायरिंग करने वालों को पकड़ कर उनके असलहे छीन लिया और पिटाई शुरू कर दी।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रामदरश के पुत्र राधेश्याम ने थाने में छह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसमें प्रधान मोहन गुप्ता भी शामिल है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल में जुटी है।
पढ़ेंः कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले- जिनका जनाधार घट गया था, वो ही भाजपा छोड़कर गए

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि  प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग की है। चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी है।
पढ़ेंः सेल्फी के चक्कर में गई जान: आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed